HomeBiharबिहार की 25 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10-10 हजार, CM नीतीश कुमार...

बिहार की 25 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10-10 हजार, CM नीतीश कुमार डीबीटी से भेजेंगे राशि

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं के खाते में 2500 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रत्येक चयनित महिला को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जा रही है.

यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास में आयोजित होगा, जिसमें दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, साथ ही मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे. राज्य के सभी जिलों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जहां जिला स्तर पर राशि वितरण की प्रक्रिया होगी.

बिहार में अब तक मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 1 करोड़ 56 लाख से अधिक महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है. आज के इस चरण में 25 लाख नई महिलाओं को जोड़ा जा रहा है, जिसके बाद कुल लाभार्थी संख्या 1 करोड़ 81 लाख से अधिक हो जाएगी. योजना का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक परिवार की कम से कम एक महिला सदस्य को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता देकर आत्मनिर्भर बनाना है.

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की राशि का विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वितरण काफी चर्चा में रहा था. विपक्ष ने इसे वोट खरीदने की कोशिश करार दिया था. हालांकि, एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला, जिससे योजना के प्रभाव को सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है. महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की यह पहल चुनावी परिणामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments