HomeBiharBSSC पेपर लीक मामला: EOU के हत्थे चढ़े दो और सॉल्वर

BSSC पेपर लीक मामला: EOU के हत्थे चढ़े दो और सॉल्वर

लाइव सिटीज, पटना: बीएसएससी पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई को बड़ी सफलता मिली है. EOU ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए दो और सॉल्वर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नालंदा जिले के कतरीसराय निवासी कुमार मनीष और बांका जिले के रविंद्र कुमार के रुप में हुई है. इससे पहले आर्थिक अपराध इकाई ने बीएसएससी पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी अजय और उसके सहयोगी विजय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था.

BSSC Paper Leak मामले में मुख्य आरोपी अजय और उसके भाई की गिरफ्तारी के अलावा पुलिस ने सहरसा के दो सॉल्वर को भी गिरफ्तार किया था. दोनों सॉल्वर रवीश कुमार और रौशन की गिरफ्तारी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके से की गई थी. गिरफ्तार चारों आरोपी ही पेपर को सॉल्व करते थे.

फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों को जेल भेज दिया जाएगा. गौरतलब है कि मोतिहारी में शांति निकेतन स्कूल परीक्षा केन्द्र के कमरा नंबर 42 से पेपर लीक किया गया था.

बिहार में बीएसएससी की परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद पहली पाली की परीक्षा को रद्द कर दी गई है. इससे पहले भी बीपीएससी की 67वीं परीक्षा का पेपर लीक हुआ था. जिसके चलते परीक्षा को रद्द करना पड़ा था. इस बार बीएसएससी का पेपर लीक होने से अभ्यर्थियों में काफी गुस्सा है. वहीं बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा कि मामले की जांच होगी. फिलहाल परीक्षार्थी सभी पालियों की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home