HomeBiharबक्सर में कोरोना की दस्तक, जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

बक्सर में कोरोना की दस्तक, जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक ने जिला प्रशासन के अधिकारियों की नींदे उड़ा रखी है. पिछले साल कोरोना से हुए तबाही को देखते हुए बक्सर जिला प्रशासन इस बार सतर्क है. कोरोना को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी इस बार उन सभी सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण कर दुरुस्त करने में लगे हुए हैं. जिनके कारण अंतराष्ट्रीय स्तर पर बक्सर की खूब किरकिरी हुई थी. पिछले साल मरीजों के आंकड़ों को लेकर भी बिहार सरकार के कई अधिकारी फंस गए थे. इस मामले का संज्ञान पटना हाईकोर्ट ने भी लिया था.

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए जिले के उप विकास आयुक्त बक्सर डॉ महेंद्र पाल जिले के सदर अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंचे. जहां पहुंचकर उन्होंने घंटों निरीक्षण कर कोविड-19 की तैयारियों का जायजा लिया. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वो हर तरह की चुनौती से निपटने के लिए तैयार है.

कोविड 19 की तैयारी को लेकर सिविल सर्जन जितेंद्र नाथ ने बताया कि सदर अस्पताल बक्सर एवं अनुमंडलीयअस्पताल डुमराव में PSA Plant लगाया गया है. सदर अस्पताल बक्सर में 110 बेड के अलावे 20 बेड का कोविड-19 आइसोलेशन बेड चिन्हित किया गया है. अनुमंडल अस्पताल डुमराव में 40 बेड के अलावे 20 बेड का कोविड-19 आइसोलेशन बेड चिन्हित किया गया है. साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 5 से 10 बेड का कोविड-19 आइसोलेशन बेड चिन्हित किया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home