HomeBiharकैबिनेट की बैठक के बाद लगेगा नीतीश कुमार का जनता दरबार, इन...

कैबिनेट की बैठक के बाद लगेगा नीतीश कुमार का जनता दरबार, इन विभागों से जुड़ी शिकायत सुनेंगे CM

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में एक बार फिर से लोगों की शिकायत सुनेंगे. सीएम आज स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग श्रम संसाधन विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेंगे.

इस दौरान संबंधित सभी विभागों के मंत्री और सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. जनता दरबार में आज भी सीमित संख्या में ही लोगों को बुलाया गया है और कोविड को लेकर अभी भी एहतियात बरती जा रही है

जनता दरबार से पहले मुख्यमंत्री कैबिनेट की बैठक भी करेंगे. पिछले सप्ताह कैबिनेट की बैठक नहीं हुई थी, क्योंकि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सिंगापुर में थे. आज मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद में कैबिनेट की बैठक होगी और कई एजेंडे पर मुहर लग सकती है. कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री सीएम सचिवालय के बगल में बनाए गए हॉल में जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुनेंगे. जनता दरबार में संबंधित विभाग के मंत्री और सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home