HomeBiharकुढ़नी उपचुनाव में वोटिंग के लिए लगी लंबी कतार, 11 बजे तक...

कुढ़नी उपचुनाव में वोटिंग के लिए लगी लंबी कतार, 11 बजे तक 24 प्रतिशत मतदान

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: महागठबंधन और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू ही गया है। ठंड के बावजूद सुबह से वोटर बूथों पर पहुंच रहे हैं। कड़ी सुरक्षा में यहां शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। कुल 13 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला तीन लाख से अधिक मतदाता करेंगे। इसके लिए 320 बूथों पर मतदान चल रहा है।

पहले दो घंटे में 11 प्रतिशत और 11 बजे तक 24 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुढ़नी उपचुनाव के लदौरा स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के बूथ 23 से 26 पर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। यहां लंबी कतार में लोग वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

विदित हो कि एलसीटी घोटाले में तीन साल की सजा होने के बाद राजद विधायक अनिल सहनी की सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। इससे इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। यहां जदयू के मनोज कुमार सिंह उर्फ मनोज कुशवाहा और भाजपा के केदार गुप्ता में सीधी लड़ाई है। पिछले चुनाव में केदार महज 712 वोट से हार गए थे। वहीं मनोज भी यहां से दो बार विधायक रह चुके हैं। 2015 के चुनाव में उन्हें केदार गुप्ता ने ही 12 हजार वोटों से हराया था।

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सभी 320 बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। गड़बड़ी करने वालों पर सख्ती के आदेश दिए गए हैं। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home