HomeBiharनीतीश सेतु' पर सियासी घमासान, रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल, सम्राट सरकार...

नीतीश सेतु’ पर सियासी घमासान, रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल, सम्राट सरकार से क्या मांग की?

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ किए जाने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए पुल का नाम ‘सामाजिक न्याय सेतु’ रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो पुल का नाम लालू प्रसाद यादव के नाम पर रखा जाना चाहिए।

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर सरकार के नामकरण के फैसले पर आपत्ति जताई। उन्होंने लिखा कि राघोपुर दियारा क्षेत्र के समग्र विकास और इस इलाके को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लालू प्रसाद यादव ने लगातार गंभीर और सार्थक प्रयास किए थे। उनके मुताबिक, पुल के निर्माण की नींव मजबूत करने में लालू प्रसाद यादव की भूमिका रही है।

रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में कहा कि ऐतिहासिक राघोपुर पुल के निर्माण का श्रेय दूसरों के नाम किए जाने का फैसला अफसोसजनक है। उन्होंने इसे राजनीतिक श्रेय लेने की कोशिश से जोड़ते हुए कहा कि केवल राजनीतिक फायदे के लिए नामकरण करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने लिखा कि राघोपुर की जनता चाहती है कि पुल का नाम या तो ‘सामाजिक न्याय सेतु’ हो या फिर लालू प्रसाद यादव के नाम पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने पुल के निर्माण के फैसले की नींव मजबूत की थी।

दरअसल, 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राघोपुर-बिदुपुर पुल का शुभारंभ करने के लिए बिहार दौरे पर आ रहे हैं। उससे पहले 13 नवंबर को सीएम सम्राट चौधरी ने इस पुल का नाम नीतीश सेतु करने का एलान किया था। उन्होंने कहा कि अब इस पुल का नामकरण ‘नीतीश सेतु’ किया गया है। पीएम मोदी 21 नवंबर को इस पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home