HomeBiharछठ के बाद पटना से दिल्ली का हवाई किराया 34 हजार के...

छठ के बाद पटना से दिल्ली का हवाई किराया 34 हजार के पार, दुबई से दिल्ली आना भी पड़ेगा सस्ता, देखें बाकी शहरों का रेट

लाइव सिटीज, पटना: छठ महापर्व के बाद बिहार से दूसरे शहरों में लौटने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है. पटना से देश के प्रमुख शहरों के लिए विमान किराया चार गुना तक बढ़ गया है. 17 नवंबर को पटना से दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को 34,665 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं. हैरानी की बात यह है कि इसी दिन दुबई से दिल्ली आने का विमान किराया 14,390 रुपये है. यानी पटना से दिल्ली जाने का खर्च दोगुने से भी अधिक हो गया है

छठ के बाद बड़ी संख्या में लोग नौकरी और पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख करेंगे. इस वजह से विमानों की सीटों की मांग बढ़ गई है. इसका असर किराये पर साफ दिख रहा है. 17 नवंबर को एयर इंडिया और इंडिगो की उड़ानों के किराये में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

किराये की स्थिति इस प्रकार है:

  1. पटना से अहमदाबाद: एयर इंडिया का किराया 40,663 रुपये और इंडिगो का 40,463 रुपये है.
  2. पटना से चेन्नई: एयर इंडिया का किराया 40,424 रुपये और इंडिगो का 34,614 रुपये है.
  3. पटना से दिल्ली: एयर इंडिया का किराया 34,665 रुपये और इंडिगो का 26,037 रुपये है.
  4. पटना से कोलकाता: एयर इंडिया का किराया 30,970 रुपये और इंडिगो का 26,909 रुपये है.
  5. पटना से मुंबई: एयर इंडिया का किराया 30,915 रुपये और इंडिगो का 31,434 रुपये है.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home