HomeBiharIAS सीके अनिल ने जारी किया शिक्षकों के लिए फरमान! जींस- टीशर्ट...

IAS सीके अनिल ने जारी किया शिक्षकों के लिए फरमान! जींस- टीशर्ट पहनकर स्कूल आने पर रोक, DEO को निर्देश जारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में स्कूली शिक्षकों के ड्रेस कोड को लागू कर दिया गया है। आईएएस केके पाठक की तरह अपने कड़े फैसले के लिए मशहूर आईएएस अधिकारी सीके अनिल ने शिक्षा विभाग में अवर मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया है।

इसके साथ ही उन्होंने बिहार के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी को फरमान जारी कर कहा है कि स्कूलों में शिक्षक जींस और टी शर्ट पहनकर नहीं आएंगे। इसके लिए उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस नियम को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है। उनकी ओर से दिये गए आदेश के मुताबिक बिहार के सभी स्कूलों के शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों को इस आदेश का पालन करना अनिवार्य होगा।

आईएएस सीके अनिल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अब शिक्षकों को औपचारिक कपड़ों में ही आना होगा। जींस और टी शर्ट पहनकर विद्यालय आने की अनुमति नहीं होगी। इसे लेकर सीके अनिल की ओर से सख्त निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने डीईओ को इसे सख्ती से अनुपालन में लाने के लिए पत्र जारी कर दिया है।

शिक्षा विभाग के मुताबिक पहले भी शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मियों को पहनावे को लेकर आदेश जारी किये गए थे। लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा था। अब ऐसा नहीं करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षकों को करना होगा इन नियमों का पालन

  • बिहार के स्कूलों में शिक्षकों को जो इच्छा करे, उसे पहनकर स्कूल आने पर पूरी तरह रोक रहेगी।
  • स्कूल के शिक्षक औपचारिक ड्रेस यानी शर्ट और पैंट फॉर्मल पहनकर ही स्कूल आएंगे और पढ़ाएंगे।
  • स्कूली बच्चों के सामने शिक्षक ऐसा पहनावा प्रदर्शित नहीं करेंगे, जिससे उन पर बुरा असर पड़े।
  • स्कूलों में डीजे और लाउड साउंड के साथ किसी भी ध्वनि विस्तारक यंत्र को नहीं प्ले करना होगा।
  • स्कूलों में सरस्वती पूजा या अन्य अवसरों पर डीजे के संचालन और उसके बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।
  • स्कूलों में परंपरागत संगीत की शिक्षा और वाद्ययंत्रों का प्रयोग पूर्व की भांति जारी रहेगा।
  • स्कूल में शिक्षकों के साथ बच्चों को शालीनता बनाए रखना होगा। इसके लिए डीईओ को पत्र जारी किया गया है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home