HomeBiharट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा...

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा हड़कंप

लाइव सिटीज, बेगूसराय: बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के समीप सोमवार को एसएच -55 पर ट्रक और बाइक के बीच में सीधी टक्कर हो गई। इसमें बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड -27 विषहर टोल निवासी स्व. छठू शर्मा का पुत्र रंजीत शर्मा और वार्ड 40 सर्वोदय नगर निवासी रामाशीष सिंह का 48 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और रणजीत शर्मा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक को थाना ले आये।

परिजनों के अनुसार दोनों बाइक से बेगूसराय से मंझौल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक और बाइक के बीच में सीधी टक्कर हो गई। इसमें एक की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि दूसरा चंदन जख्मी हो गया था। बाद में इलाज के दौरान दूसरे की भी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home