HomeBiharवोटिंग के दिन भी अनंत सिंह का दबंग अंदाज, नीरज कुमार ने...

वोटिंग के दिन भी अनंत सिंह का दबंग अंदाज, नीरज कुमार ने जीत का संकेत देकर बढ़ाया सियासी पारा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 8 सीटों पर आज 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। इस बीच पटना स्नातक सीट से जदयू के मौजूदा एमएलसी और प्रत्याशी नीरज कुमार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने घर से वोट देने के निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विक्ट्री साइन दिखाया, जो चुनाव का परिणाम आने से पहले उनके आत्मविश्वास को दिखा रहा है।

गौरतलब है कि 8 सीटों पर हो रहे चुनाव में सबसे अधिक चर्चा पटना स्नातक की सीट को लेकर ही है। यहां से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिहं पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ विरोध में खड़े हैं। इस सीट पर वह जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं।

वोटिंग से पहले जदयू विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल कल गुरुवार को जदयू अध्यक्ष और पूर्व सीएम नीतीश कुमार नीरज कुमार के घर पहुंचे थे। इससे जुड़े सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि, नीतीश जी हमारे गुरु हैं, वह सब जहां ले जाता है, जाते हैं। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, ई रसगुल्ला वाला चुनाव नहीं है। तीन जिला में रसगुल्ला ले जाने में गाड़ी का किराए लग जाएगा। जनता मालिक है। साथ ही उन्होंने अपनी जीत का दावा किया।

चुनाव के दौरान अनंत सिंह और नीरज कुमार में जमकर बयानबाजी देखने को मिली। पार्टी ने अपने स्तर पर अनंत सिंह को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े रहे। अनंत सिंह ने कई मौके पर यह खुलकर कहा कि वह नीरज कुमार को चुनाव हराकर ही दम लेंगे। इस बीच सोमवार (19, अक्टूबर) को सीवान में दुर्गा पूजा के दौरान नीरज कुमार को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद से पटना के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधावर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली, जिसके बाद से वह घर पर आराम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home