HomeBiharभगवती न्याय करेंगी', अस्पताल से डिस्चार्ज होने बाद भी आखिरी दिन प्रचार...

भगवती न्याय करेंगी’, अस्पताल से डिस्चार्ज होने बाद भी आखिरी दिन प्रचार नहीं कर पाए नीरज कुमार

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को वोट डाला जाएगा. तबीयत खराब होने के कारण पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार आखिरी दिनों में प्रचार नहीं कर पाए हैं. हालांकि प्रचार के अंतिम दिन वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. पिछले तीन दिनों से हार्ट में प्रॉब्लम आने के बाद प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करा रहे थे. अपने सरकारी आवास आने के बाद उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने अभी हिदायत दी है. मां भगवती न्याय करेंगी.

अनंत सिंह के आरोप पर कि नीरज कुमार ने कहा कि कोई इसी तरह अस्पताल में भर्ती नहीं हो जाता है और अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर प्रमोद कुमार ने मेरा इलाज किया है. वह फेमस डॉक्टर हैं. अब बोलने के लिए कोई कुछ भी बोल सकता है. हृदय की समस्या के कारण 48 घंटा समर्थकों और लोगों से दूर रहे भगवती न्याय करेंगी.

नीरज कुमार के समर्थक अस्पताल से उनके रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे. उन्हें खुशी है नीरज कुमार जब सरकारी आवास पर पहुंचे तो उन्हें प्रसाद भी लोगों ने खिलाया. नीरज कुमार के आवास की सुरक्षा भी पिछले दो दिनों से बढ़ा दी गई है. बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home