HomeBiharबिहार आज का मौसमः चंपारण समेत 7 जिलों में हल्की बूंदाबांदी, बाकी...

बिहार आज का मौसमः चंपारण समेत 7 जिलों में हल्की बूंदाबांदी, बाकी जगह खिलेगी धूप, इस दिन तक मानसून की विदाई

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में आज यानी रविवार को मौसम पूरी तरह से सामान्य रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया है. हालांकि, उत्तर बिहार के सात जिलों में स्थानीय मौसमी बदलाव के कारण हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. इनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर और सीतामढ़ी शामिल हैं.

चंपारण और आसपास के इलाकों को छोड़कर बिहार के बाकी सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. इस दौरान दिन और रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. अगर बीते 24 घंटों की बात करें तो बेगूसराय, बेतिया, खगड़िया, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, लखीसराय और मुजफ्फरपुर में बारिश दर्ज की गई है. राजधानी पटना की बात करें तो यहां सुबह हल्के बादल छाए रहे, जिसके बाद तेज धूप निकल आई.

राज्य से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की प्रक्रिया लगातार जारी है. पिछले एक सप्ताह से मानसून की वापसी रेखा सुपौल से होकर गुजर रही है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 12 से 15 अक्टूबर के बीच बिहार से मानसून पूरी तरह विदा हो सकता है. हालांकि, विभाग ने अभी तक मानसून की पूर्ण वापसी की कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं की है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home