HomeBiharसीएम सम्राट चौधरी के आवास पर हाई-लेवल बैठक, अनंत सिंह भी पहुंचे,...

सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर हाई-लेवल बैठक, अनंत सिंह भी पहुंचे, कहा- हम अनुज को ही जिताएंगे

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर शुक्रवार को एनडीए विधान मंडल दल की बैठक आयोजित की गई। इसमें पूर्व सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक अनंत सिंह और एमएलसी नीरज कुमार भी पहुंचे हैं। एमएलसी चुनाव में अनंत और नीरज के बीच के झगड़े से जेडीयू में असहज की स्थिति बनी हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम आवास में दोनों नेताओं के बीच सुलह हो सकती है।

बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। सत्ताधारी गठबंधन में सम्राट चौधरी की भारतीय जनता पार्टी (BJP) और नीतीश कुमार की जेडीयू 4-4 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। इस चुनाव में एनडीए के अंदर एकजुटता का प्रदर्शन करने के लिए सम्राट ने सीएम आवास पर शुक्रवार को अहम बैठक बुलाई। इसमें पांचों घटक दलों के सभी विधायक, एमएलसी और सांसदों को मौजूद रहने को कहा गया।

बताया जा रहा है कि एनडीए के अधिकतर जन प्रतिनिधि पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में पहुंचे हैं। एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे अनंत सिंह और नीरज कुमार भी सीएम के बुलावे पर आए।

जेडीयू के वरीय नेताओं ने पिछले महीने अनंत सिंह और नीरज कुमार का झगड़ा सुलझाने की कोशिश की थी, लेकिन नाकाम रही। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को यह टास्क सौंपा गया। ललन ने अनंत से बात की और उन्हें नीरज के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी करने से मना कर दिया।

हालांकि, ललन सिंह ने कहा कि अनंत सिंह जब चुनाव लड़े थे, तब नीरज ने उनका विरोध किया था। उस समय जेडीयू प्रदेश इकाई ने कोई ऐक्शन नहीं लिया था, जिस वजह से अनंत नाराज हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments