HomeBiharबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान की सरकारी खरीद, जानिए...

बिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान की सरकारी खरीद, जानिए इस बार क्या मिलेगा रेट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में धान की सरकारी खरीद 1 नवंबर से शुरू होगी. इस बार सामान्य धान का भाव 2441 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है. पिछले साल किसानों को सामान्य धान के लिए 2369 रुपये प्रति क्विंटल मिले थे. यानी इस बार हर क्विंटल पर 72 रुपये ज्यादा मिलेंगे.

ग्रेड-ए धान बेचने वाले किसानों को इस बार 2461 रुपये प्रति क्विंटल मिलेंगे. पिछले साल इसका भाव 2389 रुपये था. इसमें भी 72 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. सरकारी खरीद 1 नवंबर 2026 से शुरू होकर 31 मार्च 2027 तक चलेगी.

सरकारी खरीद का फायदा लेने के लिए किसानों का कृषि विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है. जिन किसानों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें जल्द यह काम पूरा करने को कहा गया है. रजिस्ट्रेशन के बाद ही किसान सरकारी केंद्र पर धान बेच सकेंगे.

धान खरीद शुरू होने से पहले सरकार ने पैक्स और व्यापार मंडलों को पर्याप्त बोरे रखने को कहा है. धान रखने के लिए भी सुरक्षित जगह की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार की कोशिश है कि खरीद शुरू होने के बाद बोरे या जगह की कमी के कारण किसानों को परेशानी न हो.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments