HomeBiharमधेपुरा में NH 106 पर 3 बाइकों की भीषण बाइक, एक की...

मधेपुरा में NH 106 पर 3 बाइकों की भीषण बाइक, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से जख्मी

लाइव सिटीज, मधेपुरा: उदाकिशुनगंज के रामबाग एनएच 106 पर शनिवार की रात तीन बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में छह युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।जख्मियों को अनुमंडलीय अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया गया।

मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 उजानी रहटा निवासी मु. नुसराज के पुत्र मु. डब्ल्यू(19)के रूप में हुई है।जख्मियों में उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के डोहटवारी वार्ड संख्या पांच निवासी बिलट पासवान के पुत्र सौरभ कुमार (18), अशोक पासवान के पुत्र अभिनंदन कुमार (21), सिंहेश्वर पासवान के पुत्र विक्रय पासवान (18), वार्ड संख्या 13 उजानी रहटा निवासी मु. शरीफ के पुत्र मु. सउद (19) और मु. अब्बास के पुत्र मु. अहद (19) शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने मौके पर डायल 112 की पुलिस को सूचना दी। उसके बाद जख्मियों में कुछ को पीएचसी और कुछ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया गया। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments