HomeBihar3 लाख कैश, 11 प्लॉट और फ्लैट के दस्तावेज, 30 लाख से...

3 लाख कैश, 11 प्लॉट और फ्लैट के दस्तावेज, 30 लाख से ज्यादा का निवेश, परिवहन विभाग के SI के यहां रेड में क्या-क्या मिला?

लाइव सिटीज, पटना: आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के आरा और पटना स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान पटना से दिल्ली तक 16 भूखंड, मकान और फ्लैट से जुड़े दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है। अमित वर्तमान में कैमूर के मोहनिया चेकपोस्ट पर पदस्थापित हैं।

ईओयू के अनुसार, तलाशी में आरा, पटना और छपरा में स्वयं और स्वजनों के नाम पर खरीदे गए 11 भूखंडों के दस्तावेज मिले हैं।आरा के अवधपुरी में तीन मंजिला मकान और पकड़ी में 5.1 डिसमिल जमीन पर निर्माणाधीन मकान भी मिला। दानापुर की साई वरदान सिटी में एक फ्लैट से जुड़े दस्तावेज भी जांच टीम को मिले हैं।

जांच में नोएडा की इम्पेरिया इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और नई दिल्ली की ऐरविल बिजनेस पार्क प्राइवेट लिमिटेड में फ्लैट और जमीन में निवेश से जुड़े साक्ष्य मिलने की जानकारी दी गई है।ईओयू के अनुसार, प्राथमिक जांच में 1.49 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का पता चला है, जो वास्तविक आय से 148 प्रतिशत अधिक बताई गई है।

आरा के अवधपुरी स्थित आवास से तीन लाख रुपये नकद बरामद किए गए। तलाशी में इलेक्ट्रिक टाटा टियागो कार और एक दर्जन से अधिक महंगी घड़ियां भी मिलीं।ईओयू ने अचल संपत्तियों और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में ईओयू थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments