लाइव सिटीज, पटना: तिरहुत शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए बुधवार को प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन मंगलवार को एक भी अभ्यर्थी ने पर्चा दाखिल नहीं किया था। बुधवार को जन सुराज के समर्थित उम्मीदवारों ने शक्ति प्रदर्शन के बीच अपना-अपना नामांकन दाखिल किया।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जन सुराज समर्थित उम्मीदवार डा. विमोहन ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी श्याम नंदन यादव ने भी अपना नामांकन पत्र भरा। नामांकन के दौरान जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नामांकन दाखिल करने के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया। जन सुराज अभियान के तहत तिरहुत क्षेत्र के इन दोनों सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई गई है।इस दौरान पार्टी के कई प्रमुख नेता और बड़ी संख्या में समर्थक समाहरणालय परिसर में मौजूद रहे।
