HomeBiharचिराग पासवान के बयान पर जीतन राम मांझी का दो टूक जवाब,...

चिराग पासवान के बयान पर जीतन राम मांझी का दो टूक जवाब, CM सम्राट चौधरी की तारीफ

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर दो केंद्रीय मंत्री आमने-सामने हो गए हैं।लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान को उनके एक बयान पर ‘हम’ के संरक्षक जीतन राम मांझी ने पलटवार किया है। मांझी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तारीफ की है।इसके साथ ही चिराग को उन्होंने करारा जवाब दिया है

दरअसल पटना में मांझी पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान पूछा गया कि चिराग पासवान ने बिहार में कानून-व्यवस्था को देखते हुए कहा है कि वह शर्मिंदा हैं कि ऐसी सरकार का समर्थन कर रहे हैं।इस पर मांझी ने कहा कि जो बोल रहा है इस प्रकार स उसको समझना चाहिए. अगर आप बहुत शर्मिंदा हैं तो अगली कार्रवाई करिए।

जीतन राम मांझी ने कहा, ‘जो इस तरह से बोल रहा है उसको समझना चाहिए कि आप अगर बहुत शर्मिंदा हैं तो आपको आगे अगली कार्रवाई करनी चाहिए। हम तो कहते हैं कि हम तो इस सरकार का हिस्सा बनकर बहुत गौरवान्वित महसूस करते हैं। हमें काफी गर्व है कि सम्राट चौधरी जैसा मजबूत और युवा मुख्यमंत्री बिहार को मिला है जो त्वरित कार्रवाई कर रहा है। बात चाहे विकास की हो या आपदा प्रबंधन की हो या लॉ एंड ऑर्डर की हो। हर दृष्टिकोण से यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा है और बहुत अच्छा काम हो रहा है। हम तो गौरवान्वित हैं। अगर कोई शर्मिंदा महसूस करता है तो उसे आगे की अपनी कार्रवाई करनी चाहिए।

जीतन राम मांझी ने कहा कि हम 1980 से विधायक रहे हैं। आज तक किसी ने ऑपरेशन लंगड़ा नहीं चलाया था। एक वक्त था जब अपराधियों को एक अर्णे मार्ग बुलाया जाता था और सुलह करवा दिया जाता थआ। आज वो स्थिति नहीं है इसलिए मैं तो गौरवान्वित हूं। आज कोई भी अपराध करता है तो ऑपरेशन लंगड़ा चला दिया जाता है। केंद्र में आज नरेंद्र मोदी औऱ बिहार में आज सम्राट चौधरी की डबल इंजन सरकार है।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले एक साक्षात्कार के दौरान चिराग पासवान ने बिहार में महिलाओं के प्रति अपराध को लेकर बेहद नाराज नजर आए थे। चिराग पासवान ने कहा था कि आज की तारीख में कोई भी सुरक्षित नहीं महसूस कर रहा है। ये हमारी सरकार की चिंता है। सरकार में सहयोगी या हिस्सा होने की वजह से मैं खुद इस सवाल से नहीं भाग सकता। मुझे खुद शर्मिंदगी महसूस होती है कि मैं एक ऐसी सरकार के साथ हूं जहां ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इसको हमलोग हल्के में नहीं ले सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments