HomeBiharMLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी में बगावत, भूषण...

MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी में बगावत, भूषण झा निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

लाइव सिटीज, पटना : विधान परिषद चुनाव में जन सुराज को जोरदार झटका लगा है। प्रत्यशी घोषित होने के अगले दिन ही भूषण कुमार झा ने टिकट लौटा दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव वे स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में लड़ेंगे।

शुक्रवार को प्रेस बयान जारी करते हुए भूषण कुमार झा ने कहा कि माड़ीपुर के एक होटल में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की तरफ से एक सभा आयोजित की गई थी। जिसमें मुझे बतौर तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी के रूप में आमंत्रित किया गया था। मुझे अपना विचार रखने के लिए कहा गया। जब मैंने बोलना शुरू किया तो बैठक में मौजूद मेरे शिक्षक साथी मेरी बात को रिकार्ड करने लगे। जनसुराज के कार्यकताओं ने शिक्षकों को ऐसा करने से रोक दिया। मुझे कहा गया कि बैठक में आप वही बोलें जिसे प्रशांत किशोर ने कहा है। भूषण कुमार झा ने अपने साथ हुए इस व्यवहार को आपत्तिजनक बताया।

भूषण कुमार झा कहा कि बैठक में इस तरह के व्यवहार से मेरे साथ गये शिक्षक असहज होने लगे। बैठक के बाद मैंने अनेक शिक्षक साथियों से मंतव्य लिया। शिक्षकों ने मुझे स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर लड़ने की सलाह दी। मैंने शिक्षक साथियों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए निर्णय लिया है कि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव मैं स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में लड़ूंगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments