HomeBiharछपरा एयरपोर्ट परिसर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, पत्थर...

छपरा एयरपोर्ट परिसर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, पत्थर से कूचकर ली जान; दोस्त हिरासत में

लाइव सिटीज, छपरा: शहर के पुलिस लाइन के समीप स्थित हवाई अड्डा परिसर में सोमवार की देर रात एक युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई।मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन, खून से सना कपड़ा सहित अन्य सामान बरामद किया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सचिन शहर की एक मिठाई दुकान में काम करता था। उसकी हत्या किस वजह से की गई और वारदात में कितने लोग शामिल थे, इसका पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा मृतक के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है, ताकि उसके संपर्क में रहे लोगों और घटना से पहले की गतिविधियों की जानकारी मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments