HomeBiharमुखिया के घर मिला अवैध हथियारों का जखीरा, दो पिस्टल समेत चार...

मुखिया के घर मिला अवैध हथियारों का जखीरा, दो पिस्टल समेत चार हथियार बरामद; दो गिरफ्तार

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में हथियारों की बरामदगी का मामला सामने आया है। बॉसोबागी गांव में एक मुखिया के घर छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो पिस्टल समेत चार हथियार बरामद किए हैं। कार्रवाई STF और बाढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हथियारों की पूजा और सार्वजनिक प्रदर्शन की मिली थी सूचना

पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को सूचना मिली थी कि बॉसोबागी गांव में विश्वकर्मा पूजा के दौरान हथियारों को सजाकर उनकी पूजा और सार्वजनिक प्रदर्शन किया जा रहा है। सूचना के बाद बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया और संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की गई।

दो पिस्टल, राइफल और डबल बैरल गन बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस को कुल चार हथियार मिले। इनमें दो पिस्टल, एक 315 बोर की राइफल और एक डबल बैरल गन (DBBL) शामिल है। पुलिस के अनुसार, दोनों पिस्टलों में से एक पर ‘Made in Italy’ और दूसरी पर ‘Made in India’ लिखा हुआ है।इस कार्रवाई में बॉसोबागी गांव के रहने वाले रणवीर कुमार (27) और राहुल कुमार (25) को गिरफ्तार किया गया है।

मृत व्यक्ति के नाम पर दर्ज थे दो लाइसेंसी हथियार

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि बरामद 315 बोर की राइफल और डबल बैरल गन विनोद कुमार के नाम से लाइसेंसी थीं। पुलिस के अनुसार, विनोद कुमार की करीब 15 साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बावजूद उनके नाम पर दर्ज हथियार घर में मौजूद मिले।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतने वर्षों बाद भी इन हथियारों का लाइसेंस अपडेट या नामांतरण क्यों नहीं कराया गया और हथियार किसके कब्जे में थे।

मुखिया समेत चार लोगों पर केस

मामले में बाढ़ थाना में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने राम प्रवेश गोप, राज कुमार गोप (मुखिया), राहुल कुमार और रणवीर कुमार को आरोपित बनाया है।

पिस्टलों को लेकर भी जांच जारी

पुलिस अब बरामद दोनों पिस्टलों के स्रोत और उनके दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार वहां किस उद्देश्य से रखे गए थे और क्या इनका इस्तेमाल किसी आपराधिक गतिविधि में हुआ है।फिलहाल पुलिस ने हथियारों से जुड़े लाइसेंस और दूसरे दस्तावेजों का सत्यापन शुरू कर दिया है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाए

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments