लाइव सिटीज, पटना: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दिल्ली आ रही एक फ्लाइट हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गई। जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया का विमान दिल्ली से पटना आ रहा था। यहां पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले विमान से एक पक्षी टकरा गया। हादसे के बाद विमान में सवार यात्री परेशान हो गए।
हालांकि विमान को सुरक्षित एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया गया है। हालांकि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं, इसके बावजूद अधिकारियों ने रनवे की जांच की।
एयरपोर्ट अधिकारी ने कहा, “एयर इंडिया की फ्लाइट AI 1741 के पायलट ने पक्षी के टकराने की आशंका जताई। प्लेन के उतरने के बाद अधिकारियों ने रनवे की जांच की।” उन्होंने कहा, “इस घटना की वजह से एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन में कोई रुकावट नहीं आई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।” अधिकारी ने कहा कि पक्षियों का टकराना कोई असामान्य बात नहीं है, खासकर बारिश के मौसम में जब पक्षियों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं।
