HomeBiharBPSC पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- छात्रों को गाली देने वाली भाषा...

BPSC पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- छात्रों को गाली देने वाली भाषा नहीं चलेगी, माफी मांगे आयोग

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीपीएससी की ओर से परीक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आयोग और सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वह छात्रों के साथ मजबूती से खड़े हैं और गर्दनीबाग में आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि छात्रों को इस तरह की भाषा में संबोधित करना उचित नहीं है। उन्होंने बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की भाषा नहीं चल सकती। उन्होंने संबंधित अधिकारी से छात्रों से माफी मांगने की मांग भी की।

तेजस्वी ने कहा कि छात्रों का आंदोलन जायज है और विपक्ष पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों को रोजगार देने के बजाय उन्हें गुमराह कर रही है। तेजस्वी ने अपने शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने टीआरई-1 के जरिए गांधी मैदान में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार देने का काम किया था।

उन्होंने कहा कि बिहार के छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दे पर सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए। परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों की मांगों पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments