HomeBiharसावन की अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ मंदिर में मची अफरा-तफरी, 8 श्रद्धालु...

सावन की अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ मंदिर में मची अफरा-तफरी, 8 श्रद्धालु घायल

लाइव सिटीज, मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा स्थित प्रसिद्ध सिंहेश्वर धाम मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे। देखते ही देखते मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास भीड़ का दबाव बढ़ गया और स्थिति बिगड़ने लगी।बताया जा रहा है कि मंदिर में प्रवेश को लेकर श्रद्धालुओं के बीच आगे निकलने की होड़ मच गई। इसी दौरान अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कुछ ही पलों में वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

इस अफरा-तफरी में करीब आधा दर्जन श्रद्धालु चोटिल हो गए। घायलों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने भीड़ में दबी महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों का इलाज मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। हादसे के बाद मधेपुरा पुलिस की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई, जिसमें कहा गया है किसी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें। पास के थाने से पूरी जानकारी लें या कॉल कर लें।

घटना के तुरंत बाद पूरे मंदिर परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अब मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और भक्त शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments