HomeBiharएक्शन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, अचानक सीतामढ़ी सदर अस्पताल पहुंचने से...

एक्शन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, अचानक सीतामढ़ी सदर अस्पताल पहुंचने से मचा हड़कंप

लाइव सिटीज, सीतामढ़ी: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार इन दिनों एक्शन में हैं. वे कभी भी किसी भी सरकारी अस्पताल पहुंच जा रहे हैं और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं. इसी कड़ी में निशांत कुमार अचानक से सीतामढ़ी जिले के सदर अस्पताल पहुंच गए, इससे वहां मौजूद डॉक्टरों में हड़कंप मच गया. स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया और अस्पताल में उपलब्ध खामियों को देखा.

निशांत कुमार ने अस्पताल के अलग-अलग विभागों और वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने आईसीयू, इमरजेंसी और प्रसव कक्ष समेत कई हिस्सों में जाकर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर इलाज, दवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से गायब मिले। वहीं, प्रसव कक्ष में मरीजों की गोपनीयता के लिए पर्दे की व्यवस्था नहीं होने, साफ-सफाई की कमी और एंबुलेंस सेवा से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं। डॉक्टरों की अनुपस्थिति और ड्यूटी रोस्टर उपलब्ध नहीं होने पर मंत्री ने नाराजगी जताई।

अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं को देखकर स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों और कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने साफ कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को सभी कमियों को जल्द दूर करने और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments