HomeBiharपटना में PhD धारकों का हल्लाबोल, बैरिकेडिंग पर चढ़े प्रदर्शनकारी; 19 दिन...

पटना में PhD धारकों का हल्लाबोल, बैरिकेडिंग पर चढ़े प्रदर्शनकारी; 19 दिन से अनशन पर कुमुद पटेल, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: पटना में PhD होल्डर्स का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन कर रहे PhD होल्डर्स आज लोकभवन मार्च निकाल रहे हैं। प्रदर्शनकारी आर ब्लॉक चौराहे के पास जुटे हैं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। लोकभवन की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से आर ब्लॉक के पास डबल लेयर बैरिकेडिंग की गई है।

बैरिकेडिंग के बावजूद प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। कई कैंडिडेट्स बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग को पार कर आगे जाने का प्रयास किया। इससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग कर रहे हैं।

आंदोलन कर रहे PhD होल्डर्स का कहना है कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रोफेसरों की नियुक्ति में UGC के निर्धारित नियमों का पालन किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारी राज्य सरकार की ओर से लाए जा रहे नए नियमों का विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही वे प्रोफेसर नियुक्ति में उम्र सीमा बढ़ाने की मांग भी कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इसी वजह से आंदोलन को और तेज करने का फैसला लिया गया है। 19 दिनों से आमरण अनशन कर रहे कुमुद पटेल भी व्हीलचेयर पर प्रदर्शन में पहुंचे। उन्होंने भावुक होकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। रोते हुए कुमुद पटेल ने कहा कि सरकार चाहती है कि मैं मर जाऊं। उनकी स्थिति देखकर मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों में भी नाराजगी दिखाई दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments