HomeBiharपीएम मोदी के बयान पर मांझी का समर्थन, बोले- हथियारबंद नक्सलवाद के...

पीएम मोदी के बयान पर मांझी का समर्थन, बोले- हथियारबंद नक्सलवाद के बाद अब दिमागी नक्सलवाद से चुनौती

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सलवाद’ वाले बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि देश में हथियार उठाने वाले नक्सलवाद पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है, लेकिन अब वैचारिक और बौद्धिक स्तर पर सक्रिय नक्सलवाद से सावधान रहने की जरूरत है।

मांझी के मुताबिक, कुछ लोग विचारधारा के स्तर पर देश को प्रभावित करने और अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे तत्व विदेशी तंत्र के प्रभाव में काम कर सकते हैं और समाज में भ्रम व अस्थिरता फैलाने का प्रयास करते हैं।

उन्होंने कहा कि कहा कि यह बिल्कुल जरूरी बात है। आज देश की जरूरत है और खासतौर पर जो हमारे युवा लोग हैं, उनकी जरूरत है कि वो दिमागी नक्सलाइट से बचें। उन्होंने कहा कि शस्त्र वाले नक्सलाइट को तो दबाया जा रहा है, वो दब गया है मगर ये विदेशी तंत्र से लाभांवित होकर आज हिंदुस्तान को बर्बाद करने के चक्कर में हैं। ऐसी परिस्थिति में सभी जेन-जी और जेन जी अल्फा को इसे सतर्क रहना चाहिए। इसके साथ ही साथ हर भारतीय को भी सतर्क रहना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments