लाइव सिटीज, पटना: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है. राज्य सरकार ने एक करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के बैंक खातों में ₹1100 की पेंशन राशि DBT के जरिए भेजी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर की.
सरकार की इस पहल से बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को सीधे आर्थिक सहायता मिल रही है. बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि पहले ₹400 प्रति माह थी, जिसे बढ़ाकर अब ₹1100 प्रति माह किया गया है.
आपको बता दें कि सरकार ने 60 साल या उससे अधिक उम्र के उन लोगों से आवेदन करने की अपील की है, जो पात्र होने के बावजूद अभी पेंशन योजना से नहीं जुड़े हैं. जबकि जिन लाभुकों की पेंशन आधार लिंक नहीं होने के कारण अटकी हुई है, उन्हें जल्द आधार सीडिंग कराने को कहा गया है.
सरकार ने हर महीने की 10 तारीख को पेंशन जारी करने की व्यवस्था की है. ऐसे में पात्र लाभुकों के लिए सबसे जरूरी संदेश यही है, अगर आप योजना के योग्य हैं और अभी तक पेंशन नहीं मिल रही, तो आवेदन और आधार लिंकिंग की प्रक्रिया जरूर पूरी करें.
