HomeBiharशत्रुघ्न सिन्हा ने की लालू प्रसाद से मुलाकात, बोले- हमारी दोस्ती का...

शत्रुघ्न सिन्हा ने की लालू प्रसाद से मुलाकात, बोले- हमारी दोस्ती का रिश्ता पुराना

लाइव सिटीज, पटना: पटना में अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान दोनों के पुराने दोस्ताना रिश्तों की झलक देखने को मिली.लालू यादव ने शत्रुघ्न सिन्हा का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अखरोट व खजूर भी खिलाए.

मुलाकात के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ कहा कि लालू यादव से उनकी दोस्ती पुरानी है. लालू प्रसाद उनके सिर्फ राजनीतिक परिचित नहीं, बल्कि पारिवारिक दोस्त हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू प्रसाद को देश का बड़ा और कद्दावर नेता बताते हुए कहा कि लोग उन्हें गरीबों का मसीहा मानते हैं. मैं जब भी पटना आता हूं, उनसे मुलाकात करता हूं.

आपको बता दें कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान उन्होंने जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को समर्थन दिया था. साथ ही उनकी जीत पर जमकर तारीफ भी की थी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि उन्होंने लिखा था, ‘एक बिहारी बाबू होने के नाते, मैं यह स्वीकार करता हूं कि आम जनता और बिहार में हमारे लोग पटना के बांकीपुर में आपकी शानदार जीत से बेहद खुश हैं. आपके कारण बांकीपुर आज पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है. आपकी इस योग्य जीत ने लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी में उत्साह का संचार कर दिया है. अब आप न केवल हीरो हैं, बल्कि बिहार का भविष्य भी हैं. मेरी आशा, कामना और प्रार्थना है कि आप जनता से किए गए अपने वादों और अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments