लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के मुख्य गेट के बाहर विपक्षी दलों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्रों के ऊपर हुए लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया।
दरअसल, बिहार विधानसभा पोर्टिको में महागठबंधन के विधायकों ने सरकार का विरोध किया है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के साथ छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ आज राजद, कांग्रेस और लेफ्ट के द्वारा पोर्टिको में प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के बाद राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि बिहार की जो सरकार है, वह पूरी तरीके से बेनकाब हो चुकी है। भारत तिवारी एनकाउंटर के मामले पर भी कुमार सुरजीत ने कहा कि मैं बाबा लोगों को धन्यवाद देता हूं जिनके वजह से आज बिहार के गरीब, दलित, अल्पसंख्यकों की जान बच गई।
