HomeBiharपटना के राजीव नगर में चलती कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक संदिग्ध...

पटना के राजीव नगर में चलती कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक संदिग्ध हिरासत में

लाइव सिटीज, पटना: पटना के राजीवनगर थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर-8 के पास रविवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने एक कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. हालांकि, इस हमले में कार सवार बाल-बाल बच गए. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही राजीवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया. पुलिस ने कार चालक के बयान के आधार पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है.

पुलिस के अनुसार, एजी कॉलोनी निवासी सुंदरम कुमार अपने एक साथी के साथ कार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान तीन से चार बाइक पर सवार अपराधियों ने उनका पीछा किया और अचानक कार पर फायरिंग शुरू कर दी. इससे पहले कि कार चालक कुछ समझ पाते, आरोपी मौके से फरार हो गए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments