HomeBiharमलाही पकड़ी तक दौड़ी पटना मेट्रो, CM सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ,...

मलाही पकड़ी तक दौड़ी पटना मेट्रो, CM सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ, लोगों में दिखा उत्साह

लाइव सिटीज, पटना: राजधानी पटना में मेट्रो सेवा के विस्तार का लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों को गुरुवार को बड़ी सौगात मिली. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी तक पटना मेट्रो के विस्तारित प्रायोरिटी कॉरिडोर का उद्घाटन कर दिया. इसके साथ ही पाटलिपुत्र आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक मेट्रो सेवा आधिकारिक रूप से शुरू हो गई.

उद्घाटन के पहले दिन बड़ी संख्या में यात्रियों को निशुल्क यात्रा कराई गई, जिसमें बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का उत्साह देखने लायक रहा. मेट्रो के नए विस्तार के बाद अब यात्री आईएसबीटी, जीरो माइल, भूतनाथ और मलाही पकड़ी स्टेशनों के बीच आधुनिक और सुरक्षित परिवहन सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.

करीब 6.2 किलोमीटर लंबे इस प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्रा का अधिकतम किराया 30 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि बीच के स्टेशनों तक सफर करने वाले यात्रियों को 15 रुपये का टिकट लेना होगा. नियमित परिचालन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments