HomeBiharकैमूर में बेटे ने पीट-पीटकर की पिता की हत्या, मामूली विवाद में...

कैमूर में बेटे ने पीट-पीटकर की पिता की हत्या, मामूली विवाद में लाठी-डंडों से उतारा मौत के घाट

लाइव सिटीज, कैमूर: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि बेटे ने लाठी-डंडे से हमला कर अपने पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के बडघटा टोला का है.परिजनों के अनुसार मृतक चूल्हन बिंद ने घर के गलियारे में बंधी बकरी को हटाने के लिए कहा था. उनका कहना था कि बकरी की वजह से आने-जाने में परेशानी हो रही थी. इसी बात को लेकर पिता और पुत्र के बीच विवाद शुरू हो गया.

मृतक के छोटे पुत्र जितेंद्र कुमार बिंद ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान उसके मझले भाई सोनू बिंद ने लाठी-डंडे से पिता पर हमला कर दिया. हमले में चूल्हन बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना के बाद परिजन घायल चूल्हन बिंद को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के हायर सेंटर भेजा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments