HomeBiharआज बिहार के इन 19 जिलों में आंधी-पानी, कोसी-सीमांचल क्षेत्रों में बाढ़...

आज बिहार के इन 19 जिलों में आंधी-पानी, कोसी-सीमांचल क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज अलग-अलग देखने को मिल रहे हैं. एक ओर उमस और तपती गर्मी तो दूसरी ओर बारिश का अलर्ट देखने को मिल रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को मौसम का मिला-जुला असर रहेगा.

मंगलवार को राज्य के 19 जिलों में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वी बिहार के इन जिलों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. इन इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी या मध्यम बारिश हो सकती है. पटना और गया समेत बाकी 19 जिलों के लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

  • मिथिलांचल और आस-पास: सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली
  • सीमांचल और पूर्वी बिहार: किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा
  • अंग और अन्य क्षेत्र: खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर

मौसम विभाग की चेतावनी: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इन क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. IMD ने लोगों को वज्रपात के खतरों से आगाह करते हुए खुले में न जाने की सलाह दी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments