HomeBiharबिहार के भूमिहीनों के लिए गुड न्यूज, 'सम्राट सरकार देगी 3 डिसमिल...

बिहार के भूमिहीनों के लिए गुड न्यूज, ‘सम्राट सरकार देगी 3 डिसमिल जमीन’ मंत्री दिलीप जायसवाल का ऐलान

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के राजस्व मंत्री दिलीप कुमार ने बिहार के भूमिहीन लोगों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया। दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में जितने भी भूमिहीन हैं, उनको अभियान ‘बसेरा-2’ के तहत तुरंत जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। क्योंकि जब तक हम लोग गरीब भूमिहीन को जमीन नहीं देंगे, तब तक उसको प्रधानमंत्री आवास योजना की सुविधा नहीं मिल पाएगी। योजना का लक्ष्य उतना ही लंबित होगा जाएगा।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि भूमिहीनों को तीन डिसमिल जमीन देने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा। साथ ही ये प्रयास जारी रहेगा कि जितने भी भूमिहीन हैं, उन्हें तीन डिसमिल जमीन मिल सके

बिहार में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को भी दिलीप जायसवाल ने सख्त चेतावनी दे डाली। मंत्री ने कहा कि पूरे बिहार के अंदर लाखों एकड़ ऐसी सरकारी जमीन है, जिस पर अतिक्रमण है या सरकारी जमीन को लोकल मैनेजमेंट करके रैयती या प्राइवेट लैंडबना दिया है। और उसको बेचने का काम किया है। ऐसे लोगों की खैर नहीं। सरकार की ओर से ऐसे सभी मामलों को खंगाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हम ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ऐसी कितनी सरकारी जमीनें हैं, जिसको बेचने का काम किया गया है, नेचर बदलनने का काम किया गया है। उस सब जमीनों की तलाश सरकार ने अभी शुरू की है। ऐसी जमीनें पकड़ में भी आई हैं, जो सरकारी हैं, लेकिन राजस्व भूमि सुधार विभाग के कर्मचारियों और दलालों से सांठ-गांठ करके प्राइवेट लैंड बना दिया गया। अभी क्लीन ऑपरेशन शुरू हुआ है। दलालों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments