HomeBiharबिहार पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, जानिए अब कब होगा रिटेन...

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, जानिए अब कब होगा रिटेन एग्जाम

लाइव सिटीज, पटना: बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) यानी CSBC ने विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत होने वाली लिखित परीक्षा की तारीख बदल दी है. 

पहले यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन उसी दिन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा NEET-UG 2026 परीक्षा आयोजित की जा रही है. ऐसे में अभ्यर्थियों की सुविधा और व्यापक हित को देखते हुए CSBC ने नई तारीख घोषित कर दी है.

CSBC की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार अब बिहार पुलिस सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा 28 जून 2026, रविवार को आयोजित होगी. यह परीक्षा बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अधीनस्थ संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) के 993 पदों पर भर्ती के लिए ली जा रही है. परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी. वहीं अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम सुबह 10 बजे से 11 बजे तक तय किया गया है.

CSBC ने बताया कि अभ्यर्थी 15 जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र जिले की जानकारी देख सकेंगे. इसके अलावा ई-एडमिट कार्ड 22 जून 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments