HomeBiharअभी-अभी बिहार में MLC सीटों पर चुनावों की घोषणा, इस दिन वोटिंग

अभी-अभी बिहार में MLC सीटों पर चुनावों की घोषणा, इस दिन वोटिंग

लाइव सिटीज, पटना:बिहार विधानपरिषद चुनाव में 10 सीटों पर चुनाव होंगे. इसमें 9 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है. जबकि एक सीट नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से खाली हुई है. एमएलसी इलेक्शन के लिए 1 जून को अधिसूचना जारी होगी. 18 जून को वोटिंग और इसी दिन परिणाम भी आ जाएंगे.

बिहार से डॉ. कुमुद वर्मा, प्रोफेसर गुलाम गौस, मोहम्मद फारूक, भीष्म साहनी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संजय प्रकाश, समीर कुमार सिंह, सम्राट चौधरी और सुनील कुमार सिंह की सीटों का कार्यकाल 28 जून को खत्म हो रहा है. हालांकि सम्राट चौधरी 16 नवंबर को ही इस सीट से इस्तीफा दे चुके हैं. 

बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं और विधान परिषद की एक सीट के लिए करीब 24 से 25 विधायकों का समर्थन चाहिए होता है. एनडीए के पास दो तिहाई विधायकों की संख्या है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments