HomeBiharयूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के...

यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: यूपी के उन्नाव में एक डबल डेकर एसी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में बिहार के सीवान जिले में पुलिस लाइन में तैनात दारोगा रामचंद्र राम (59 साल) और गुरुग्राम के रहने वाले कैदी छत्रपाल सिंह तोमर समेत 6 लोगों की मौत हो गई. यह घटना लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई, जब बस दिल्ली से बिहार आ रही थी.

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल भी हो गए हैं. बताया जा रहा है कि मृतक सब-इंस्पेक्टर रामचंद्र बिहार के सीवान से कैदी छत्रपाल के साथ दिल्ली गए थे और वहीं से लौट रहे थे. गंभीर रूप से घायल लोगों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. औरास थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा के अनुसार, यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 262 पर औरास पुलिस थाना इलाके में हुआ.

पुलिस की शुरूआती जांच में हादसे को लेकर यह बात सामने आई कि बस के ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह घटना हुई. जबकि मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, बस काफी रफ्तार में थी. इस दौरान बस के ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया. जिससे बस डिवाइडर से टकरा गई और यह हादसा हो गया. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments