HomeBiharएक्साइज टीम बच गई, बदमाशों के हमले में सिपाही का सिर फटा,...

एक्साइज टीम बच गई, बदमाशों के हमले में सिपाही का सिर फटा, राइफल छीनी

लाइव सिटीज , सुपौल:बिहार के सुपौल में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। राघोपुर थाना क्षेत्र के महादलित टोला में गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इसमें एक एएसआई और एक महिला होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और महिला होमगार्ड की राइफल भी छीन ली। बाद में बड़ी संख्या में पुलिस टीम की दबिश के बाद राइफल बरामद कर लिया गया। हमलावर घर छोड़कर फरार हैं। घायल पुलिसकर्मियों का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

हमले में घायल पुलिसकर्मियों की पहचान 40 वर्षीय एएसआई अंजय कुमार और 19 वर्षीय महिला सिपाही/ होमगार्ड काजल कुमारी के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद राघोपुर पुलिस ने तत्काल वरीय आधिकारिक को सूचना दी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस, वीरपुर एसडीपीओ और सुपौल एसपी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। देर रात तक पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और सुरक्षा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments