लाइव सिटीज, बक्सर: भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद उपचुनाव के नतीजों को लेकर बना सस्पेंस अब खत्म हो गया है। गुरुवार सुबह आरा स्थित राजकीय कन्या प्लस टू विद्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। शुरुआती रुझानों में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी सोनू राय ने बढ़त बना ली है और उनकी जीत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरा-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में सोनू राय करीब 340 मत से जीत हासिल हुई है। मतगणना के दौरान शुरूआती समय से लगातार बढ़त मिलने के बाद राजद समर्थकों में उत्साह का माहौल था। दूसरी ओर एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद मतगणना स्थल से निकल चुके हैं, जिससे राजनीतिक गलियारों में उनकी हार की चर्चा तेज हो गई है।
आपको बता दें कि इस चुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला महागठबंधन के सोनू राय और एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के बीच माना जा रहा था।
