HomeBiharपटना में चलेगी वाटर मेट्रो, बस इतने दिन का इंतजार और, सीएम...

पटना में चलेगी वाटर मेट्रो, बस इतने दिन का इंतजार और, सीएम सम्राट ने किया ऐलान

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राजधानी पटना को व्यवस्थित, आधुनिक और ज्यादा विकसित बनाने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है. सरकार का लक्ष्य है कि पटना का विस्तार गंगा नदी के दोनों तरफ किया जाए ताकि बढ़ती आबादी और व्यापारिक जरूरतों के हिसाब से नया इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो सके.

उन्होंने बताया कि करीब 66 हजार एकड़ में पाटलिपुत्र नाम से नया टाउनशिप बनाया जाएगा. इसके अलावा सोनपुर क्षेत्र में हरिहरनाथ टाउनशिप विकसित करने की भी योजना है. इन परियोजनाओं से पटना और आसपास के पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदलने की तैयारी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिरी नाले पर 1289 मीटर लंबी सड़क बन चुकी है. यह सड़क आयकर चौराहा को अशोक राजपथ से जोड़ेगी. इससे शहर के भीतर आवाजाही आसान होगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस फोरलेन सड़क को जेपी गंगा पथ से जोड़ने का काम अगले वर्ष 31 मार्च तक पूरा किया जाए.

सम्राट चौधरी ने कहा कि नई सड़क बनने के बाद इस इलाके में व्यापारिक गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी. बड़े मॉल, शो रूम और नए कारोबारी प्रतिष्ठान खुलने की संभावना है. इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे और शहर की आर्थिक गतिविधि को भी मजबूती मिलेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments