HomeBiharसम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई जरूरी...

सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई जरूरी प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी. 7 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से ठीक एक दिन पहले यह बैठक बेहद खास मानी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सरकार अपनी प्राथमिकताओं को अंतिम रूप दे सकती है. इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव के अलावा कई विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे.

सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद आज तीसरी कैबिनेट की बैठक होगी. आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में बैठक आयोजित की गई है. इसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है. नई नीतियों को मंजूरी मिल सकती है.

7 मई को पटना के गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट के नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे. इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं. इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा कई बड़े नेता शामिल होंगे. गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की भव्य तैयारी की जा रही है. साथ ही गांधी मैदान के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था भी टाइट की जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments