HomeBiharविक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, जानें क्या...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के मामले में अब सियासत शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर पुल की तस्वीरों को शेयर करते हुए बिहार की एनडीए सरकार पर हमला बोला है।तेजस्वी कहा कि हमने पहले ही सरकार को आगाह किया था लेकिन सरकार ने अपनी भ्रष्ट व्यवस्था को बचाते हुए पल्ला झाड़ लिया।

तेजस्वी यादव ने एक्स पर पुल की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, “और अब भ्रष्ट NDA सरकार के सौजन्य से भागलपुर में विक्रमशिला पुल ने गंगा नदी में समाधि ले ली। भ्रष्टाचार का इससे भी बड़ा कोई प्रत्यक्ष प्रमाण चाहिए। विगत महीने हम लोगों ने सरकार को आगाह किया था कि यह पुल गिर सकता है लेकिन आदतन सरकार ने अपनी भ्रष्ट व्यवस्था का बचाव करते हुए पल्ला झाड़ लिया।

उन्होंने लिखा कि जिस वक्त पुल गिरा अनेक वाहन पुल पर थे लेकिन ईश्वर का आशीर्वाद रहा कि गिरने वाले स्लैब पर नहीं थे इसलिए जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। विगत दो साल में बिहार में 100 से अधिक पुल-पुलिया गिरे है तभी तो बिहार भ्रष्टाचार में शीर्ष पर है”।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments