HomeBiharबिहार में शादी की खुशियों में मातम, तालाब में डूबने से दो...

बिहार में शादी की खुशियों में मातम, तालाब में डूबने से दो किशोरियों की मौत

लाइव सिटीज, नालंदा: नालंदा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियों के बीच दो किशोरियों की डूबने से मौत हो गई. सरमेरा थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान तालाब में सोमवार की शाम हुई इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है

नालंदा के सरमेरा में एक घर में बेटी की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी. मंगल गीत गाए जा रहे थे और मेहमानों का तांता लगा था. लेकिन सोमवार की शाम एक ऐसी खबर आई जिसने पूरे उत्सव को सन्नाटे और चीख-पुकार में बदल दिया. रस्मों के दौरान हुई इस अनहोनी से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

दर्दनाक हादसे का शिकार हुई किशोरियों की पहचान रामबली राम की 14 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी और दुकान राम की 13 वर्षीय पुत्री राधा कुमारी के रूप में की गई है. दोनों किशोरियां आपस में सहेलियां थीं और परिवार के साथ शादी की रस्मों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही थी.

परिजनों ने बताया कि गांव के पवन राम की पुत्री की शादी थी, जिसकी एक रस्म के लिए दर्जनों लोग दुर्गा स्थान तालाब में नहाने गए थे. रस्म पूरी होने के बाद अधिकांश लोग अपने-अपने घर लौट आए. इसी गहमागहमी और भीड़ के बीच खुशबू और राधा गहरे पानी की चपेट में आ गई, जिसका उस वक्त किसी को अंदाजा नहीं लगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments