लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए की सरकार ने राज्य की हर महिला को रोजगार करने के लिए 10-10 हजार रुपए देने का वादा किया था। सरकार की तरफ से यह भी कहा गया कि जीविका से जुड़ने के बाद इन महिलाओं को दो-दो लाख रुपए का ऋण दिया राज्य की लाखों महिलाओं को 10-10 हजार रुपए नहीं मिल सके हैं और ना ही दो-दो लाख का ऋण ही उपलब्ध कराया जा सका है।
अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राज्य की ऐसी 18 लाख महिलाओं के साथ खड़े हो गए हैं और सरकार से सवाल पूछ रहे हैं।तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, “बिहार की महिलाओं के साथ NDA सरकार ने विश्वासघात किया है, सफेद झूठ बोल उनकी भावनाओं का दोहन कर करोड़ों महिलाओं के साथ दिनदहाड़े धोखेबाजी की है। बिहार विधानसभा चुनाव में हार का अंदेशा होते ही, बीच चुनाव में मतदान के दिन तक, बैंक खुलवाकर मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए एनडीए सरकार ने महिलाओं और जीविका दीदियों के बैंक खातों में 10 हजार रूपये भेजे।
उन्हें लालच देकर, कड़ी चेतावनी और धमकी के साथ डरा कर कहा गया कि मतदान केंद्र में कैमरा लगा है अगर अमुक पार्टी के अमुक निशान पर बटन नहीं दबायेंगे तो आपके खाते में आए पैसे वसूलेंगे, प्रलोभन दिया गया कि चुनाव के बाद आगे की दो लाख की किश्त उम्मीद दी गई कि चुनाव के बाद छह महीने के अंदर शेष दूसरी किश्त को अविलंब महिलाओं के खाते में 2 लाख रूपये भेजें जाएंगे। छह महीने हो गए है अब ये धोखेबाज़-दग़ाबाज़ नेता अपनी कुर्सी के खेल में लीन है। खजाना खाली है। वित्तीय स्थिति बदतर है।
चुनाव बाद पूर्व से इस योजना में पंजीकृत 18 लाख महिलाओं को न तो पहली किश्त के रुपये मिले और न ही 1 करोड़ 81 लाख जीविका दीदियों और महिलाओं को दूसरी किश्त मिली। जबकि चुनाव के समय वादा किया गया था कि इस योजना के तहत महिलाओं को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।
