HomeBiharCBSE Class 10 results: सीबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट जारी, यहां देखें...

CBSE Class 10 results: सीबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट जारी, यहां देखें डिजिटल मार्कशीट

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 का रिजल्ट घोषणा कर दिया है. रिजल्ट डिजिलॉकर और UMANG मोबाइल ऐप पर उपलब्ध हैं. छात्र CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं.

साल 2026 के लिए सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच हुई थी और लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे.

स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट – cbse.gov.in और results.cbse.nic.in के साथ-साथ UMANG ऐप और DigiLocker पर अपने रिजल्ट देख सकते हैं. स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID, जन्म तिथि और सिक्योरिटी PIN की जरूरत होगी.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट, UMANG ऐप या DigiLocker पर जाएं
  • CBSE कक्षा 10 रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा डालें
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा

शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि शाम 7 बजे के आसपास एक डिटेल्ड प्रेस स्टेटमेंट जारी किया जाएगा. अधिकारी ने कहा कि प्रेस रिलीज़ में कक्षा 10 के स्टूडेंट्स का पास परसेंटेज और ऐसी दूसरी डिटेल्स भी होंगी.

पास होने का क्राइटेरिया
सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए स्टूडेंट को कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी हैं.

दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए कौन होंगे योग्य
सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से कक्षा 10 की दो बोर्ड परीक्षा पॉलिसी शुरू की है, जो 25 जून, 2025 को नोटिफाई किया गया था. फिलहाल सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसके बाद सेशन 2 की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्र अपने अंक बढ़ाने के लिए बैठ सकेंगे.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के अनुसार, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को मई 2026 में दूसरी बोर्ड परीक्षा (सेशन 2) के दौरान तीन विषय तक अपना प्रदर्शन सुधारने का मौका दिया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments