HomeBiharआपके सुशासन और स्थिरता की मजबूत नींव..' सम्राट ने शपथ ग्रहण के...

आपके सुशासन और स्थिरता की मजबूत नींव..’ सम्राट ने शपथ ग्रहण के बाद यूं जताया शीर्ष नेताओं का आभार

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर नई पारी की शुरुआत कर दी है. राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नीतीश कुमार का आभार जताया. उन्होंने कहा कि नीतीश के नेतृत्व में बिहार को विकास, सुशासन और स्थिरता की मजबूत नींव मिली है और वे इस विरासत को आगे बढ़ाएंगे.

सम्राट चौधरी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि ‘विकसित भारत-विकसित बिहार’ के लक्ष्य को पूरी निष्ठा और समर्पण से पूरा करेंगे. उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं के विश्वास और एनडीए के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया.

उन्होंने बीजेपी नेताओं के शुभकामना संदेशों पर प्रतिक्रिया देते हुए आभार व्यक्त किया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका विश्वास प्रेरणा है. वहीं गृह मंत्री अमित शाह के संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने उनके अनुभव और नेतृत्व को बिहार के विकास में महत्वपूर्ण बताया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments