HomeBiharबिहार में बीजेपी का पहला सीएम, नीतीश के बाद गद्दी पर बैठेंगे...

बिहार में बीजेपी का पहला सीएम, नीतीश के बाद गद्दी पर बैठेंगे सम्राट चौधरी, कल 11 बजे लेंगे CM पद की शपथ

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजनीति में आज एक अध्याय का समापन हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही ब‍िहार में पहली बार बीजेपी सरकार बनने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद यह तय हो गया है क‍ि सम्राट चौधरी ब‍िहार के नए मुख्‍यमंत्री होंगे। ब‍िहार में अब नीतीश युग का अंत हो गया है और सम्राट युग की शुरुआत होने जा रही है। बीजेपी व‍िधानमंडल की बैठक में उनके नाम का ऐलान कर द‍िया गया है।

वर्षों बाद बीजेपी का सपना सच होने जा रहा है. लंबे संघर्ष के बाद पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री बनने जा रहा है. पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बीजेपी दफ्तर में मौजूद हैं और विधान मंडल कल के तमाम नेता बैठक में हिस्सा ले रहे हैं.

भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश कार्यालय में विधान मंडल दल की बैठक आयोजित की गई है और बैठक में विधायक के साथ-साथ विधान पार्षदों को भी आमंत्रित किया गया है. राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी प्रदेश कार्यालय में मौजूद हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments