लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य की राजनीति में बड़े बदलावों के संकेत दिए हैं। तेजस्वी ने छात्र राजद को भंग करते हुए अब नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस नए प्रकोष्ठ का मुख्य उद्देश्य देश भर में शिक्षा और सामाजिक समानीकरण के लिए काम करना होगा।
नीतीश सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अब मुख्यमंत्री का निर्णय जनता का जनादेश नहीं, बल्कि केवल दो व्यक्ति कर रहे हैं। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि अब बिहार की सरकार दिल्ली के बजाय गुजरात से चल रही है।
तेजस्वी ने कहा, “नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षों के शासन में बिहार का खजाना खाली कर दिया है, जिसके परिणामस्वरूप आज भी बिहार देश का सबसे गरीब राज्य बना हुआ है।” उन्होंने बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में केवल ‘कुर्सी-कुर्सी’ का खेल चल रहा है, जिससे जनता का कोई लेना-देना नहीं है।
तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि किसी को मंत्री पद का लालच है तो किसी को ठेकेदारी की चिंता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन नहीं मिल रही है, जबकि विधायकों के भुगतान में भी भेदभाव हो रहा है। तेजस्वी ने भविष्यवाणी की कि आने वाले दो महीनों के भीतर नीतीश कुमार को कोई पूछने वाला नहीं बचेगा
