HomeBiharबिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव, पहली बार इस तरह से होगा...

बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव, पहली बार इस तरह से होगा मतदान, 27 अप्रैल से वोटर लिस्ट प्रक्रिया शुरू; जानिए पूरी डिटेल

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में राज्य निर्वाचन आयोग 11 चरणों में मतदान कराने की तैयारी में है. 27 अप्रैल से क्षेत्रवार जनसंख्या का प्रारूप जारी होगा, जिसके आधार पर आरक्षण रोस्टर बदलेगा.इसके साथ ही पहली बार मल्टी पोस्ट ईवीएम से मतदान कराया जाएगा, जिससे चुनाव प्रक्रिया में बदलाव देखने को मिलेगा.

बिहार पंचायत चुनाव के इतिहास में पहली बार राज्य में ‘मल्टी पोस्ट ईवीएम’ का इस्तेमाल होगा. निर्वाचन आयोग को इसके लिए विशेष ऑर्डर दिया जा चुका है और ये मशीनें सीधे हैदराबाद से बिहार पहुंचेंगी.

इस नई तकनीक की खासियत यह है कि मतदाता एक ही मशीन के जरिए ग्राम पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, पंच और सरपंच इन सभी छह पदों के लिए अपना वोट डाल सकेंगे. इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बढ़ेगी.

बिहार देश का वह राज्य है जिसने पंचायत चुनाव में महिलाओं को सबसे पहले 50 प्रतिशत आरक्षण दिया था और इस बार भी यह नियम सख्ती से लागू रहेगा. सभी श्रेणियों में आधी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी, जिससे गांव की सत्ता में उनकी भागीदारी और मजबूत होगी

आयोग सितंबर से दिसंबर के बीच 11 चरणों में वोटिंग कराने की योजना बना रहा है. हर जिले को अलग-अलग चरणों में बांटा जाएगा और सबसे खास बात यह है कि हर चरण का परिणाम भी अलग-अलग जारी होगा. इससे चुनाव की गहमागहमी कई महीनों तक बनी रहेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments